-->

Monday, 24 July 2017

हॉस्पिटल जो दिखते है बिलकुल मॉल की तरह

हॉस्पिटल जो दिखते है बिलकुल मॉल की तरह
अपने इस दुनिया में एक से बढ़कर एक बेहतरीन मॉल तो देखे ही होंगे | जिनमे घूमने के दिल हर किसी का करता है | लेकिन आज से पहले बहुत की काम लोगो को पता होगा की दुनिया में ऐसे भी हॉस्पिटल्स खुले हुए है जो बिलकुल देखने में किसी शॉपिंग मॉल की तरह दिखते है |
1 ग्रोनिंजेन यूनिवर्सिटी हास्पिटल (नीदरलैंड)
नीदरलैंड में बना यह एक ऐसा हॉस्पिटल है जो अंदर से देखने में बिलकुल किसी शॉपिंग मॉल से कम नहीं लगता है। यहां का चिल्ड्रन वार्ड एकदम डिज्नीलैंड की तरह दीखता है । बात यही पर ख़त्म नहीं होती इस हॉस्पिटल में सैंपल्स को एक डिपार्टमेंट से दूसरे डिपार्टमेंट तक ट्यूब के जरीए पहुंचाया जाता है। इस बात का जिक्र नीदरलैंड के ग्रोनिंजेन यूनिवर्सिटी में गए भारत के चार मेडिकल स्टूडेंट्स ने अपने ब्लॉग पर बताया था। यह सभी स्टूडेंट्स यहां पर समर ऑन्कोलॉजी स्कूल में हिस्सा लेने गए थे।
2 विन्नी पॉमर हॉस्पिटल (फलोरिडा, यूएसए)
यूएसए के फलोरिडा शहर में स्थित विन्नी पॉमर हॉस्पिटल बच्चों और महिलाओं के लिए बना है। सन 2006 में इस हॉस्पिटल का रेनोवेशन किया गया था। इसका स्ट्रक्चर अब देखने में लगता है की, ये दुनिया के सबसे मॉडर्न और स्टाइलिश हॉस्पिटल में से एक है।
3 रिचर्ड डेसमंड चिल्ड्रन आई सेंटर (लंदन)
लंदन में स्थित इस हॉस्पिटल का स्ट्रक्चर बहुत ही यूनीक है। यह हॉस्पिटल सन 2007 में बना था। इसकी रंग-बिरंगी इमारत को देख लोगों का कनफ्यूज हो जाते थे और उनका कन्फुज होना जायज भी है कि ये हॉस्पिटल है कि मॉल। इस हॉस्पिटल को बहार से देखने पर यह नही पता चलता है की ये कोई हॉस्पिटल है मनो ऐसा लगता है की यह एक सुंदर शॉपिंग मॉल हो |
4 फलोरिडा हॉस्पिटल वाटरमैन (फलोरिडा, यूएस)
फलोरिडा में बना यह दूसरा ऐसा हॉस्पिटल है | जिसे देखने पर आप अचंभित हो जायेंगे की यह कोई हॉस्पिटल है, या कोई मॉल है | यह बहुत की खूबसूरत हॉस्पिटल है और इसमें दी जाने वाली तमाम सुविधाएं भी हाईटेक है। इस हॉस्पिटल के अंदर गिफ्ट शॉप, रेस्टोरेंट और फूलों की दुकान भी है। यह हॉस्पिटल 2003 में बनाया गया था।
5 बुमरूंगरद इंटरनेशनल हॉस्पिटल (बैंकाक, थाइलैंड)
बैंकाक में बना यह हॉस्पिटल भी इस लिस्ट में शामिल है | इस हॉस्पिटल की सुविधाएं और यहाँ का माहौल दोनों ही अवल्ल क्लास का है। यहां पर बड़ा ही खुशनुमा माहौल पेशेंट्स को दिया जाता है। 1980 में बनाये गए इस हॉस्पिटल में रॉयल सूट्स भी मिल जाउंगे। यहां पर 57 डिलेक्स रुम, 21 वीआईपी सूट्स और रॉयल सूट्स बने हुए मिलेंगे है।
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner