-->

Monday, 24 July 2017

दुनिया का सबसे बड़ा परिवार || World Biggest Family |

World Biggest Family | Chana Family in Mizoram |दुनिया का सबसे बड़ा परिवार भारत में रहता है। मिजोरम की राजधानी आइजोल के पास बख्तवांग गांव में रहने वाली इस एक फैमिली में 167 सदस्य हैं और सभी एक ही मकान में रहते हैं।
World Biggest Family, Chana Family in Mizoram, India, Hindi, Information, Kahani, History, Story, Jankari, Guinness Book of \World Record,
इस घर के मुखिया हैं जियोना चाना जिनकी 39 पत्नियां, 94 बच्चे और 33 पोते और पोतियां है।
इस परिवार के सभी लोगों के लिए एक ही किचन में खाना पकता है। एक ही डायनिंग हॉल में सभी लोग खाना खाते हैं। एक बड़े डायनिंग हाल में 50 टेबलों पर खाना परोसा जाता है।
छोटे बच्चे जमीन पर बैठकर खाना खाते हैं। डिनर का टाइम शाम 6 बजे के आसपास शुरू होता है।चाना की बीवियां भी बड़ी आज्ञाकारी हैं। सभी एक साथ एक ही घर में रहती हैं और आपस में बहुत प्रेम करती हैं। जियोन की पत्नियां खाना बनाती हैं।
loading...
जबकि बेटियां घर के दूसरे काम देखती हैं, और साफ-सफाई की जिम्मेदारी बहुएं संभालती हैं। कपड़े धोने का काम परिवार के सभी मेंबर मिलकर करते हैं।
जियोना दुनिया के सबसे बड़े परिवार के साथ जीवन यापन करने वाले शख्स है। वह अपने परिवार के साथ 100 कमरों के घर में रहते हैं। 167 मेंबर्स की फैमिली जिस घर में रहती है, उसका नाम छौन थर रन (न्यू जेनरेशन होम) है। जियोन की फैमिली एक 4 मंजिला मकान में रहती है, जिसमें 100 से ज्यादा कमरे हैं।
जियोना की 167 सदस्यों के इस परिवार में रोजाना 130 किलो से ज्यादा अनाज और सब्जी पकता है। एक दिन के राशन में 45 किलो चावल, 25 किलो दाल, 20 किलो फल, 30 से 40 मुर्गे और 50 अंडों की जरूरत पड़ती है।
जिओना ऐसे संप्रदाय से ताल्लुक रखते हैं जो अपने सदस्यों को असीमित शादी की अनुमति देता है। इनकी इतनी सारी पत्नियों की यही वजह है।
इनके परिवार का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल है। 39 पत्नियों के पति जियोना इसे ईश्वर का वरदान और खुद को किस्मत का धनी मानते हैं।
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner