1 सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक

यह मध्य अफ्रीका में स्थित एक भूमि रक्षित देश है इसकी सीमा में उत्तर में चाड, पूर्व में सूडान, दक्षिण में काँगो लोकतान्त्रिक गणराज्य एवम काँगो गणराज्य से लगी हुई है दुनिया के सबसे गरीब देशो में पहले नंबर पर है इस देश की प्रति वर्ष एक व्यक्ति की आय 639 डॉलर है |
2 डेमोरकेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो

प्रति वर्ष 753 डॉलर एक व्यक्ति की आय वाला यह देश इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है यह देश अफ्रीका महाद्वीप के मध्य में स्थित है, जिसका कुछ भू-भाग अंध महासागर से मिलता है। क्षेत्रफल के लिहाज से यह देश अफ्रीका महाद्वीप का तीसरा सबसे बड़ा देश है
3 मलावी

प्रति वर्ष 819 डॉलर एक व्यक्ति की आय वाला यह देश गरीब देशो की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है | दक्षिणपूर्व अफ्रीका में स्थित यह एक लैंडलॉक देश है। इसे पूर्व में न्यासालैंड कहा जाता था। यह अफ्रीका की तृतीय सबसे बड़ी झील मलावी (निऐसा) के दक्षिणी तथा पश्चिमी किनारे के साथ साथ जैंबीजी नदी तक फैला हुआ है।
4 लाइबेरिया

लाइबेरिया आधिकारिक तौर पर लाइबेरिया गणराज्य, अफ़्रीका के पश्चिमी तट पर स्थित एक देश है, जिसकी सीमाएं सियरा लिओन, गिनी, कोट द आइवोर और प्रशांत महासागर से मिलती है | यह गरीब देशो की लिस्ट में चौथे नंबर पर जिसकी एक व्यक्ति की प्रति वर्ष की आमदनी 934 डॉलर है
5 बुरुंडी

951 डॉलर की प्रति वर्ष एक व्यक्ति की आमदनी वाला यह देश भी गरीब देशो की लिस्ट में शामिल है बुरुन्डी सीमाएं उत्तर में रवांडा, दक्षिण और पूर्व में तंजानिया और पश्चिम में कांगो से मिलती हैं। यह पूर्वी अफ्रीका में ग्रेट लेक क्षेत्र में स्थित एक देश है।
6 नाइजर

नाइजर भी दुनिया के गरीब देशो में गिना जाता है इसकी प्रतिव्यक्ति प्रतिवर्ष कुल आमदनी 1069 डॉलर है नाइजरपश्चिमी अफ्रीका स्थित एक देश हैं इसकी सीमाएं उत्तर मे लीबिया, पूर्व मे चाड और दक्षिण मे निजेरिया से मिलती हैं।
7 मोज़ाम्बीक

मोज़ाम्बीक दक्षिणपूर्वी अफ़्रीका में स्थित एक देश है जो पूर्व में हिन्द महासागर से, उत्तर में तंज़ानिया से, पश्चिमोत्तर में मालावी और ज़ाम्बिया से. पश्चिम में ज़िम्बाब्वे से और दक्षिण में स्वाज़ीलैंड और दक्षिण अफ़्रीका से बंधा हुआ है। यह भी गरीब देशो की सुची में सातवे नंबर पर आता है जिसकी एक वर्ष की जीडीपी 1208 डॉलर है
8 इरित्रिया

इरित्रिया पूर्वोत्तर अफ्रीका में स्थित एक देश है, जिसे आधिकारिक तौर पर इरित्रिया राज्य के नाम से जाना जाता है। इसके पश्चिम में सूडान, दक्षिण में इथियोपिया और दक्षिणपूर्व में जिबूती स्थित है। देश के पूर्व और उत्तर पूर्व भाग में सऊदी अरब और यमन के सीध में लाल सागर की विशाल तटरेखा है। यह दुनिया का अथवा सबसे गरीब देश है जिसकी प्रति वर्ष की जीडीपी 1210 डॉलर है
9 गिनी

गिनी, आधिकारिक तौर पर गिनी गणराज्य है जो पश्चिम अफ़्रीका में स्थित एक देश है, जिसे पूर्व में फ्रेंच गिनी के नाम से जाना जाता था। अर्द्ध चंद्राकार आकार का यह देश पूर्व से दक्षिण की ओर फैला हुआ है, जहां इसकी पश्चिमी सीमा अंध महासागर से मिलती है। यह गरीब देशो की लिस्ट में नौवे नंबर पर है
10 मेडागास्कर

मेडागास्कर, या मेडागास्कर गणराज्य नाम से जान जाने वाला यह देश, हिन्द महासागर में अफ्रीका के पूर्वी तट पर स्थित एक द्वीपीय देश है। यह विश्व का चौथा सबसे बड़ा द्वीप है। यहाँ विश्व की पाँच प्रतिशत पादप और जीव प्रजातियाँ मौजूद हैं। इनमें से 80 प्रतिशत केवल मेडागास्कर में ही पाई जाती हैं। इस देश की दो तिहाई जनसंख्या अंतरराष्ट्रीय गरीबी रेखा से नीचे निवास करती है। यह दुनिया का दसवा सबसे गरीब देश है जिसकी प्रतिवर्ष की जीडीपी 1477 डॉलर है